बिहार

जोगबनी पुलिस ने टाटा सूमो से 140 किलो गाजा बरामद किया

अररिया, रंजीत ठाकुर भारत नेपाल सीमा से सटे गुरुवार को जोगबनी थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बी आर 11 जी 6689 नंबर के टाटा सूमो वाहन से 140 किलो गाजा बरामद करने में सफलता मिली है। इस आशय की जानकारी जोगबनी थाना में प्रेस वार्ता कर फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि जोगबनी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनामनी गोदाम के रास्ते गाजा की बड़ी खेप आने वाली है।

जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुशवाहा चौक के समीप छापेमारी करते हुए एक टाटा सुमो विक्टा चार पहिया वाहन से बरामद किया गया है । वहीं तस्कर व चालक पुलिस को देख मौके से फरार हो गया। जप्त वाहन और गाजा पर मामला दर्ज कर पुलिस तस्कर की पहचान करने में जुटी है।

Related posts

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.50 लाख तक निःशुल्क उपचार की सुविधा

बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुमर राय को राष्ट्रीय जनता दल का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है : एजाज अहमद

वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मान समारोह में पत्रकारों को ‘यंग जर्नलिस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

error: