बिहार

विकसित राष्ट्र के लिए नरेंद्र मोदी देश की ज़रूरत : रविशंकर प्रसाद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी निवर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्थानीय विधायक डॉ संजीव चौरसिया, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल जी के साथ दीघा विधानसभा अंतर्गत पड़ने वाले नवीन सिन्हा,राजीव नगर, विकास, शहीद जगदेव, विंदेश, सरदार पटेल, शास्त्री नगर, मैनपुरा तथा दीघा मंडल में जन संवाद अभियान कार्यक्रम के तहत सैकड़ों लोगो से संवाद किया। जन-संवाद के इस अभियान में एनडीए घटक दलों के ज़िला पदाधिकारी सेक्टर प्रभारी समेत सभी संबंधित भाजपा मंडल अध्यक्ष भी शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

रविशंकर प्रसाद ने अपने संबोधन में लोगो से केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा पिछले दो दशकों में किए गए विभिन्न उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। श्री प्रसाद ने एक ओर अयोध्या में राम लला के भव्य मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा की चर्चा की तो वही कश्मीर से धारा 370 के साथ वैश्विक स्तर पर भारत की अर्थव्यवस्था को पाँचवे स्थान पर लाने में प्रधानमंत्री मोदी के भागीरथी प्रयासों की सराहना करते हुए देश में फिर एक बार नरेंद्र मोदी की सरकार की ज़रूरत बतायी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेताओं में अपने परिवार को आगे बढ़ाने की होड़ मची है तो वही दूसरी ओर एनडीए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व पटल पर विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित है। जनसंवाद के दौरान लोगो ने रविशंकर प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया साथ ही आगामी एक जून को भारी संख्या में मतदान कर जीत दिलाने का भरोसा दिलाया। पूरे अभियान की दौरान बड़ी संख्या में महिलायें भी उपस्थित थी।

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: