फुलवारी शरीफ, अजित : आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के एम बी बी एस (2022 बैच ) का सप्प्लेंमेंटरी एग्जाम के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्र छात्राओं ने यूनिवर्षिटी के गेट पर बुधवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहा है छात्र-छात्राओं ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार यह लोग यूनिवर्सिटी जा रहे हैं. हमलोग बहुत परेशान हैं लेकिन कोई भी कुछ सुनने के किये तैयार नहीं है.हमलोग चाहते हैं कि हमलोग के साथ इंसाफ हो. हमलोगो की गुजारिश की या तो फिर से एग्जाम हो या रिजल्ट का री इवैल्यूएशन किया जाए.
प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स का कहना है की 250 में लगभग 150 + बच्चों का ईयर बैक लगा दिया गया है जो समझ से परे है. प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं ने बताएं कि अभी तक ऐसा नहीं हुआ था. यहां तक की एक भी बच्चे का जो प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से हैं उनका ईयर बैक नहीं लगा.कुछ बच्चों ने बहुत अच्च्चे से भी पेपर जिखा था. इन लोगों ने आरोप लगाया है कि किसी का भी कॉपी अच्छे से चेक नहीं किया गया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस मामले को लेकर कई बार आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी जाकर वाईस चांसलर व एग्जाम कंट्रोलर से से बातचीत की गया लेकिन उन लोगों की बात नहीं सुनी गई. प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना था किया तो फिर से एग्जाम दिया जाए या फिर से इनको कॉपी का रिचेकिंग किया जाए.
