बिहार

पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को दी श्रद्धांजलि

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने हेतु नगर के प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय धर्मशाला गली स्थित अनारदेई खंडेलिया भवन में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ स्व० सुशील मोदी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। इसके उपरांत शुभम मिश्र, रॉनी आर्यन एवं प्रमोद कुमार की भजन मंडली द्वारा ‘रघुपति राघव राजा राम’ तथा ‘माटी के बनल शरीरिया’ आदि भजन प्रस्तुत कर स्व०मोदी को स्वरांजलि दी गई।

इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने स्व० सुशील कुमार मोदी के निधन को राज्य की एक अपूरणीय क्षति बतलाया। उन्होंने भरे गले से आगे कहा कि स्व० मोदी जी के साथ उनका पिछले तिरेपन वर्षों का साथ रहा है तथा उन्होंने अपने शासकीय जीवन के लगभग नब्बे फ़ीसदी निर्णय साथ-साथ बैठ कर लिए हैं। सचमुच यह वियोग असह्य है।उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि स्व०सुशील जी की स्मृतियां ही हमारी शक्ति हैं। सिक्किम एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने स्व० मोदी के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बतलाया तथा तथा एक व्यक्ति तथा राजनीतिज्ञ के रूप में उनकी क्षमताओं को अपूर्व बतलाया।श्री प्रसाद ने उनके अधूरे सपने को पूरा करने हेतु कृत संकल्प होने की जरूरत बतलाई।

इस अवसर पर पटना सिटी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार सिंहा, पाटलिपुत्र परिषद् के अध्यक्ष डॉ० टी०पी०गोलवारा,मारवाड़ी सम्मेलन,पटना सिटी के अध्यक्ष शिवप्रसाद मोदी,मारवाड़ी महिला समिति ,पटना सिटी की अध्यक्षा विनीता डोकानिया आदि ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए तथा स्व० मोदी के प्रति अपना श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

सभा में प्रमुख रूप से महापौर प्रतिनिधि शिशिर कुमार, पूर्व महापौर संतोष मेहता, बिहारी जी मिल्स के रमन प्रकाश शाह, ईश्वर प्रसाद गोयनका,प्रदीप बरेलिया, पवन केजरीवाल, तारा झुनझुनवाला,संदीप ड्रॉलिया, विनोद कुमार झुनझुनवाला, डॉ० राजीव गंगोल, दिलीप कुमार बागला, आचार्य विवेक द्विवेदी, इंदु अग्रवाल, श्वेता कानोडिया, मीना मोदी, राजकुमार गोयनका, सुभाष पोद्दार, संतोष कुमार सराफ, परमहंस तिवारी, भोला कुमार,संतोष कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, पटना सिटी के चेयरमैन गोविंद कानोडिया ने तथा संचालन शिक्षाविद् विजय कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मारवाड़ी सेवा समिति व पाटलिपुत्र जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: