बिहार

चारा एवं सब्जी लाने गये दर्जनों मजदूर गंगा नदी में नाव पलटी, दर्जन भर मजदूर डूबे, दो लापता, तलाश अभियान जारी

मनेर, आनंद मोहन। मनेर थाना अंतर्गत के महावीर टोला गांव में गंगा नदी में एक चारा एवं सब्जी लदी नाव गंगा में पलट गई। जिसमें नाव पर सवार बारह मजदूर डूबने लगे। हालांकि 10 मजदूर किसी तरह तैर कर बाहर निकले। लेकिन अभी तक दो मजदूर लापता है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गंगा नदी में एक नाव पर दर्जनों मजदूर सवार होकर चारा लाने गंगा उस पार गये हुये थे। इस दौरान अचानक तेज बहाव के दौरान नाव डूब गई जब तक नाविक संभल पाते तब तक नाव गंगा नदी में पलट गई और उसपर सवार दर्जनों मजदूर गंगा नदी में डूबने लगे। हालांकि 10 मजदूर किसी तरह बाहर निकल गए। लेकिन अभी तक दो मजदूर लापता बताए जा रहा है। लापता मजदूर मनेर थाना के नागटोला गौरेया स्थान के विजेन्द्र राय , दूसरा रणबीर कुमार रहने वाला बताया जा रहा है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया की मनेर थाना अंतर्गत महावीर टोला गंगा नदी एक नाव पलटी है। जिस पर करीब दर्जनों मजदूर सवार थे। 10 मजदूर तैरकर बाहर निकल गए है। वही लापता दो मजदूर की तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही है। डूबे हुए मजदूर को एसडीआरएफ के टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: