बिहार

सुरक्षित शनिवार में सरकारी विद्यालयों में आपदा से बचाव के तरीके बताए गए

फुलवारी शरीफ, अजित मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत मई माह के तृतीय शनिवार को वज्रपात (ठनका) एवं चक्रवाती तूफ़ान /आँधी से खतरे जैसी आपदा से बचाव के लिए कौशल विकास एवं प्रशिक्षण तथा मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया जाना सुनिश्चित है. ऐसे में कई सरकारी विद्यालयों में ऐसे प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के बारे में बताया गया.

वज्रपात (ठनका) एवं चक्रवाती तूफ़ान /आँधी से खतरे जैसी आपदा के पूर्व क्या तैयारियां करनी चाहिए इसके दौरान हमें क्या सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए एवं इसके बाद हमें कौन कौन से उपाय एवं सावधानियां बरतनी चाहिए इसके बारे में जानकारी सरकार स्कूली छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए.

शिक्षक और प्रशिक्षक मनीष कुमार के साथ ही प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका नीतू शाही ने बताया कि सभी फोकल शिक्षकों एवं बाल प्रेरकों से आग्रह है कि इसके विषय में विद्यालय के बच्चों को जानकारी देना, जागरूक करना सुनिश्चित करें. छात्र-छात्राओं से भी कहा गया कि ईसके बारे में अपने घर जाकर अपने परिवार के लोगों और आस-पड़ोस के लोगों को बताएं ताकि वह आपदा से बचाव के बारे में जागरूक हो पाए.

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन

error: