बिहार

घूरना के महेशपट्टी गांव में एसएसबी द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के निर्देशन में घूरना के महेशपट्टी, में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
पशु चिकित्सा शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी गंगटोक के वरिष्ठ पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एच. के. सिंह द्वारा सीमावर्ती पशुओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।

Advertisements
Ad 1

पशु चिकित्सा शिविर से दर्जनों की संख्या में सीमावर्ती पशुपालक लाभान्वित हुए। सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई।इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के निरीक्षक रंजीत कुमार, स्थानीय ग्रामीण व 56वीं वहिनी के कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

भारत ने सभी प्रकार के आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया

देश में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

CM सम्राट चौधरी बोले- पुलिस से ही सुशासन, अपराधी 48 घंटे में पाएंगे जवाब

error: