बिहार

पाटलिपुत्र से लोकल बॉय फारूक रजा डब्ल्यू ने किया एआईएमआईएम प्रत्याशी के रूप मे किया नामांकन

फुलवारी शरीफ, अजीत : मंगलवार को पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम प्रत्याशी मो० फारूक रज़ा ऊर्फ डब्लू भाई ने नामांकन दाखिल कर एन डी ए और इण्डिया दोनों ही गठबंधन के प्रत्यशियों की धड़कन बढ़ा दी है. बताते चले की एआईएमआईएम प्रत्यशी फारूख रजा स्थानिया पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र के लोकल ब्वॉय फुलवरी शरीफ के नौसा के रहने वाले हैं और उनका दावा है की पाटलीपुत्र से वे अगर सांसद बनते हैं तो स्थानिया लोगों की सारी समस्याओं को दुर करेेंगे. उनका कहना है की यहां की जाम की समस्या जल जमाव की समस्या और अन्य सारी सभी समस्याओं को वो काफी करीब से देखा है उन्हें झेला है ईसलिए उनके जैसा कोई भी विकास का कार्य यहां कोई दुसरा प्रत्यशी नहीं कर सकता है.

एआईएमआईएम प्रत्याशी मो०फारूक रजा के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान , युवा प्रदेश अध्यक्ष आदिल हसन , बिहार जेनेराल सेक्रेटरी अफताब साहब और जॉइंट सेक्रेटरी इश्तियाक अहमद साहब एआईएमआईएम पार्टी के सयोजक मो० सोनू , इम्तियाज गणेश पासवान मनीष सिंह राजू कुमार नंदलाल शुक्ला प्रसाद समर राजपूत शिवम श्रीवास्तव अमन यादव एआईएमआईएम पार्टी के पटना और बिहार के तमाम बड़ी संख्या मे समर्थक शामिल हुए.

पाटलीपुत्र बिहार के ईस लोकसभा 2024 के चुनाव में हॉट सीट बना हुआ है. यहां से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री मिसा भारती और एनडीए से बीजेपी प्रत्यशी राम कृपाल यादव आमने सामने है.एआईएमआईएम प्रत्याशी मो०फारूक रजा के नामांकन से मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: