बिहार

सड़क निर्माण कंम्पनी के द्वारा गुणवत्ता के नाम दिखाया जा रहा है ठेंगा

20240513 184452

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर और पथराहा पंचायत को जोड़ने वाली पीएम जी एस वाई रोड , साह टोला से मानिकपुर पथ तक जाने वाली सड़क दो बर्षों में ही जर्जर हो गया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने संवेदक और विभागीय अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मनमानी का आरोप लगाया है। रोष प्रकट करते हुए मौके पर उपस्थित ग्रामीणों में मोहम्मद सलीम , मोहम्मद इस्लाम एवं कुछ महिलाएं आदि ने बताया कि निर्माण कंम्पनी के द्वारा मनमानी ढंग से घटिया निर्माण किया गया है।

कहा कि इस सड़क का उच्यस्तरीय जांच होनी चाहिए तथा गुणवत्तापूर्ण सड़क जल्द से जल्द निर्माण होना चाहिए। बताते चलें कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से लाखों करोड़ों रुपया खर्च कर गली-गली सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, परंतु संवेदक के मनमानी और अड़ियल रवैया से गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण कार्य किया जाता है। जो साल , 6 महीने में ही उजड़ने लगता है। यह वाक्या केवल एक सड़क का नहीं, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र में बने दर्जनों सड़क का है। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग को इसकी जांच करना चाहिए ताकि घटिया निर्माण पर रोक लग सके और घटिया निर्माण करने वाले संवेदक पर कार्यवाही भी की जा सके।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!