बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शमिल होंगे हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ता

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) खाजेकला पानी टंकी स्थित राज दरबार में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चुनाव संचालन समिति के संयोजक दिनेश पटेल ने किया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव ने नामांकन और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्य योजना एवम् दिशा निर्देश दिए।

पटना साहिब लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद श्री रविशंकर प्रसाद का नामांकन आगामी 10 मई को होगा। कार्यक्रम की शुरूआत वीरचंद पटेल स्थित भाजपा कार्यालय में “जन आशीर्वाद सभा”से होगा। जहां लोकसभा अंतर्गत सभी विधान सभा क्षेत्र के सभी एनडीए गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हो अपने नेता का संबोधन को सुनेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत रविशंकर प्रसाद अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आगमी 12 मई को माननीय प्रधानमंत्री का रोड शो पटना में होने जा रहा है। रोड शो में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में रूपनारायण मेहता, किरण शंकर, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश,प्रवक्ता राजेश साह, महामंत्री विनय केसरी, जदयू के आशिफ कमाल, मुकेश ठाकुर, मयंक जायसवाल, संजय सिंह, सुदामा प्रसाद सिन्हा, पार्षद अंजली राय, स्मिता रानी, साधना राव,सुरेश सिंह पटेल, राजेश प्रताप,सन्नी यादव, संजय गुप्ता, हरेंद्र चंद्रवंशी, अमित सिंह, नवलकिशोर सिंहा, मनोज साह, अनुज शर्मा, प्रेम निषाद, कौशल अम्बष्ट, अशोक भारती सहित अनेकों एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा