बिहार

लोहा चौधरी हत्याकांड का आरोपी व 25 हजार का कुख्यात इनामी विनय गिरफ्तार!

गोपालगंज, न्यूज़ क्राइम 24। बिहार के गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के रावारक्सा गांव निवासी हत्यारोपी और जिले के टॉप 40 में शामिल 25 हजार के कुख्यात इनामी विनय यादव को गोपालगंज के भोरे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुबंई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है.कुख्यात की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के रावारक्सा गांव निवासी कृष्णा यादव के बेटा विनय यादव के रूप में की गई है आरोप है की इसने 20 अगस्त 2014 को भोरे थाना इलाके के हुसेपुर बाजार में लकड़ी के ठेकेदार हरिनंदन उर्फ लोहा चौधरी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी. और वरदात को अंजाम देने के बाद से यह फरार हो गया था.

अवैध संबंध के कारण हुई थी लोहा की हत्या.

घटना के बारे में बताया जाता है की मृत व्यक्ति फुलवरिया थाना के मदरवानी गांव का रहने वाला था.और भोरे थाना इलाके के हुसेपुर बाजार में लकड़ी का कारोबार करता था. इस बीच लकड़ी कटाव के दौरान ही उसे एक शादीशुदा महिला के साथ संबंध बन गया था.और वह महिला को भगाकर भी ले गया था इसी कारण लोहा की चाकू मार कर हत्या की गई थी.जिस मामले में विनय यादव आरोपी था.

Advertisements
Ad 1

मुंबई के ठाने से विनय यादव को भोरे पुलिस ने किया गिरफ्तार.

बता दे कि विनय यादव वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस को उसने लगभग 10 सालों तक चकमा दिया. इस बीच भोरे में कई थानेदार भी बदले गए लेकिन विनय यादव पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया. जिसको देखते हुए बिहार पुलिस ने विनय यादव की गिरफ्तारी को लेकर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया. और इसे जिले कें टॉप 40 बदमाशों की सूची में शामिल किया गया था.इस बिच भोरे पुलिस को तकनीकी शाखा गोपालगंज के मदद से कुख्यात अपराधी के बारे में पता चला कि वह मुंबई के ठाणे में मौजूद है. सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देशानुसार शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ एक टीम गठित की गई. जिसमें भोरे थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया. पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी विनय यादव को मुंबई के ठाने से गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: