पटना : रेल क्षेत्र में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध रेल पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर “ऑपरेशन क्लीन” के तहत मोबाईल चोरी, लैपटॉप चोरी, चैन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, एवं अन्य अपराधों के विरूद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आगामी लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को गया रेलवे स्टेशन के पिलखीम प्लेटफॉर्म पर तीन व्यक्तियों को वैठकर आपस में बाते करते हुए पाया गया।
पुलिस बल को शक होने पर पुछ-ताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। नाम-पता पूछने पर अपना-अपना नाम 01. राकेश सोनी 02. सन्नी कुमार मिश्रा एवं ०३. शंकर मांझी उर्फ टकला बताया गया। तीनों व्यक्तियों का ज़ब तालाशी ली गई तो उन उन तीनों के पास से कुल 3 मोबाईल, 2 कैची, एवं 2 ब्लेड का टुकड़ा बरामद किया गया। उक्त सभी मोबाईल के बारे में पूछने पर बताया गया कि किसी यात्री का है जो चोरी किये है। पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई हैं।
