बिहार

बसमतिया पुलिस ने घर में छापेमारी कर देशी कट्टा, गोली एवं नशीली दवाई किया बरामद

अररिया, रंजीत ठाकुर। बसमतिया थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के वार्ड – आठ निवासी ओमप्रकाश यादव के घर में छापामारी कर पुलिस ने गत रात्रि को एक देसी कट्टा, एक आठ एमएम का जिंदा गोली, पचीस पीस प्रतिबंधित कफ सिरफ, दो मोबाइल, दो ब्लैक जैक नेपाली शराब बरामद किया है। जबकि बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि आरोपी व्यक्ति का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है । कई मामलों में वांछित होने के कारण आरोपी को पुलिस ने पहले भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है । वहीं पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी के घर कई आपराधिक छवि के लोगों का आना जाना लगा हुआ है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर रात्रि में टीम बनाकर छापामारी किया गया था।

पुलिस जब छापामारी के लिए गई तो घर से सभी लोग फरार हो गए जिसके बाद घर की तलाशी ली गई जिसमें पुलिस को अवैध हथियार के साथ घर के नवनिर्मित सीढी के नीचे से नशीली दवा ,शराब तथा अन्य सामग्री बरामद किया गया । थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त पर नरपतगंज बसमतिया थाना कांड संख्या 160/23 ,317 /23, 32/20,धारा 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट एवम 414 भा दा बी तथा 28/20 आर्म्स एक्ट व कांड संख्या 212/19 धारा 30(a) बिहार मध निषेध एवम उत्पाद अधिनियम के तहत कुल पांच केश दर्ज है । उक्त छापामारी अभियान में थाना अध्यक्ष अमर कुमार, एस आई अरविंद कुमार,कैलाश मंडल, के अलावे बिहार पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: