बिहार

घूरना थाना पुलिस ने शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत नेपाल सीमा पर स्थित घूरना थाना पुलिस ने रविवार को शराब के साथ तीन तस्कर को धर दबोचा। मौके से दो बाइक भी किया जप्त। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में दो अलग स्थानों पर की गई है। आज दिन के करीब सुबह 8:00 बजे थाना क्षेत्र के हरिपुर चौक के समीप उत्तर दिशा से आ रहे बाइक को तलाशी करने पर शराब बरामद हुआ तो वहीं घूरना अचरा मार्ग में घूरना मोड़ के समीप जांच के दौरान बाइक से शराब बरामद हुआ। जिसमें दोनों स्थानों से मिला कर नेपाल निर्मित दिलवाले नामक कुल 510 बोतल शराब बरामद हुआ है।

वहीं तीन तस्कर को भी हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जहाँ पूछताछ करने पर गिरफ्तार तस्कर मोहम्मद इसराइल पिता मोहम्मद सकुर ग्राम बैरिया कमाल, तथा बिशुन राम पिता स्वर्गीय भोला राम ग्राम बलभद्रपुर दोनों थाना बीरपुर जिला सुपौल, एवं नरेश कुमार मंडल पिता कलानंद मंडल ग्राम मानिकपुर थाना फुलकाहा, जिला अररिया बताया गया है। गिरफ्तार तीनों तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इस अभियान में थाना अध्यक्ष दीपक कुमार, ए एस आई अरविंद कुमार के अलावे कई पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: