बिहार

पृथ्वी की रक्षा की संकल्प के साथ मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

20240423 212654

पटना, (न्यूज क्राइम 24) ह्यूमनारो फाउंडेशन के नेतृत्व में पटना के तमाम जगहों पर जागरूकता रथ के द्वारा लोगों को पृथ्वी की रक्षा हेतू जागरूक किया गया। फाउंडेशन के निदेशक कुमार विशाल ने कहा हमें प्लास्टिक पर हमारी निर्भरता को कम करने की जरूरत है एवं ग्लोबल वार्मिंग के वजह से आज मौसम अस्थिर हो गई है जो मानव एवं जीव-जंतुओं के लिए काफी घातक है। जहाँ तक हो सके ज्यादा से ज्यादा हमें पेड़-पौधे लगाना चाहिए।

संस्थापक सदस्य सुधीर कुमार जायसवाल के द्वारा लोगों को पौधा वितरण कर पर्यावरण एवं पृथ्वी के प्रति जागरूक किया। इस जागरूकता अभियान में किशन कुमार, मोनित राज, सोनू कुमार ने अहम् भूमिका निभाई।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!