बिहार

पटना गया रोड मे गौरीचक के सर्राफाबाद के पास बन रहे पुलिया के गड्ढे मे गिरे बाईक सवार दो युवकों की मौत, एक बुरी तरह घायल!

फुलवारी शरीफ, अजित। गौरीचक थानान्तर्गत सर्राफाबाद मोड़ स्थित डाइवर्सन के पास पटना गया हाइवे सड़क पर बन रहे पुलिया के गड्ढे में बाराती से लौट रहे एक मोटर साईकिल पर तीन युवक हादसे का शिकार हो गए जिसमे दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि तीसरा बुरी तरह घायल हो गया. बाइक सवार युवक नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र के मेहतरमा गांव से गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला में बारात में शामिल होने आ रहे थे. घटना की जानकारी सूबह मे ग्रामीणों को मिली तो स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिये घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया.ग्रामीणों ने देखा की दो युवकों के शव गहरे गड्ढे मे गिरा पड़ा है और उनकी बाईक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे मे गिरा हुआ था.मृतकों मे आशुतोष कुमार उम्र- 25 वर्ष पिता – संतोष बिन्द, अंकित कुमार उम्र-30 वर्ष पिता बिरमती कुमार, दोनों, जिला – नालन्दा निवासी थे जबकि अखिलेश कुमार जख्मी हो गया. बताया जाता है की देर रात्रि मे अंधेरा होने के चलते बाइक सवार युवकों को निर्माणाधीन पुलिया और डायवरसन का अंदाजा नहीं चला जिससे गहरे गड्डे मे गिरकर असमय काल का ग्रास बन गए.

घटना के जानकारी मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है, जबकि घायल युवक का इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में कराया जा रहा है.घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया. रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और फिर नालंदा मेडिकल अस्पताल चले गए जहाँ शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के पुलिया बनाने वाले ठेकेदार किला करवाई है जहां-जहां डायवर्सन है वहां रात के वक्त इंडिकेटर का इंतजाम किया जाना चाहिए ताकि रास्ते से आने जाने वाले वाहन चालकों को पता चले कि आगे रास्ता खराब है और या निर्माण कर चल रहा है इसलिए वहां का डायवर्सन का इस्तेमाल करके अपनी जान बचा सकते हैं.

Advertisements
Ad 1

मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि नालंदा के यह दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन देर रात तक यह दोनों युवक शादी समारोह में पहुंचे ही नहीं. लोगों ने आशंका जताई है कि रात के वक्त ही अंधेरे के कारण डायवर्सन का अंदाजा नहीं लगा और तेज रफ्तार गाड़ी डायवर्सन के बड़े गड्ढे में जा गिरी. हादसा इतना दर्दनाक था कि तेज रफ्तार बाईक हवा मे काफ़ी ऊंचाई पर लहराकर करीब पचास फुट निचे गड्ढे मे गिर गया. दो युवको की मौत मौके पर ही हो गई. घायल युवक अखिलेश कुमार संपतचक के अस्पताल गंभीर हालत मे ईलाजरत है.शवों का पोस्टमार्टम कराने भेजकर और आगे की कार्रवाई की जा रही.

Related posts

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

error: