बिहार

बथनाहा महावीर मंदिर स्थित रामनवमी के अवसर पर पूजा अर्चना को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा

अररिया, रंजीत ठाकुर। श्रीरामनवमी के अवसर पर इक्यावन सौ के लगभग कन्या कुंवारी तथा महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा में भाग लिया। बथनाहा महावीर मंदिर स्थित रामनवमी के अवसर पर पूजा अर्चना को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा मीरगंज घाट से बथनाहा महावीर मंदिर के प्रांगण तक निकाली गई। कलश शोभा यात्रा को लेकर सुबह सवेरे से ही भक्तों की भीड़ मीरगंज घाट स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में जुटने लगी थी । मंदिर कमिटी के द्वारा इकतीस सौ कलश की व्यवस्था की गई थी । बहुत सारी महिला भक्त अपने घरों से भी कलश तथा चुनरी लेकर आई थी ।सभी महिला श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कमिटी के द्वारा कलश ,आम का पल्लो के अलावा चुनरी तथा माथा में बांधने के लिए जय बजरंगबली लिखा पट्टा का व्यवस्था किया गया था ।

Advertisements
Ad 1

कलश में जल भरने से पूर्व मंदिर कमिटी के लोगो के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ नदी किनारे पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात एक एक कर सभी महिला श्रद्धालुओं को कलश में जल भरकर वोलेंटियर्स के द्वारा दिया गया । पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चाक चौबंद थी वहीं मंदिर कमिटी के वोलेंटियर्स भी पुलिस के कदम से कदम मिलाकर महिला श्रद्धालुओं को हर संभव सुरक्षा दे रहे थे । श्रद्धालुओं के लिए रास्ते भर लोगों ने सड़कों पर पानी का छिड़काव किया था तो वहीं जोगबनी नगर परिषद के द्वारा भी पानी का छिड़काव टैंकर से किया जा रहा था।जबकि नगर के राम भक्तो के द्वारा जगह जगह पीने का पानी का व्यवस्था भी किया गया था । वहीं मंदिर प्रांगण मे जलभरे कलश को रखने के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी दिया गया ।

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: