अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना पुलिस ने आज सोमवार को सूचना के आधार पर पिस्तौल के साथ दो व्यक्ति को धर दबोचा। गिरफ्तार व्यक्ति घूरना थाना क्षेत्र के घूरना निवासी मोहम्मद जाहिर साफी के पुत्र मोहम्मद जाबुल उम्र 19 वर्ष तथा मोहम्मद शमीम साफी के पुत्र मोहम्मद नसीम आलम बताया गया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति से पुलिस के द्वारा आवश्यक पूछताछ की जा रही है।
वहीं पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत अररिया भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। इस अभियान में थाना अध्यक्ष दीपक कुमार के अलावे अन्य पुलिस बल शामिल थे। बताते चलें कि जहां लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हैं। वहीं अपराधी भी पुलिस के आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहा है,जो नाकाम होता दिख रहा है।
