बिहार

बाबा साहेब के जयंती के उपलक्ष में डीएम व एसपी अररिया ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

20240414 204041

अररिया, रंजीत ठाकुर।  बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर की जयन्ती के अवसर पर आज अनुमंडल कार्यालय परिसर अररिया स्थित बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी इनायत खान एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस क्रम में उपस्थित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन द्वारा बारी-बारी से बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि हम सब को उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेंना चाहिए।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा अररिया जन्मजय शुक्ला, वरीय कोषागार पदाधिकारी अररिया विजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया अनिकेत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फकरे आलम, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई अररिया शंभू कुमार रजक, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अररिया नितेश कुमार पाठक, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अररिया सुबोध कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी अररिया नारायण बैठा सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय अररिया के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा