बिहार

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में ब्राउन शुगर व इंजेक्शन बरामद

अररिया, रंजीत ठाकुर।  नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया एसएसबी व थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर व नशीली इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति को घर दबोचा। वहीं कारोबार में प्रयुक्त अपाचे बाइक दो मोबाइल भी बरामद किए। इस बाबत थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के बेला वार्ड-08 निवासी रूपेश कुमार पिता स्व० कृष्ण यादव के संबंध में सूचना थी कि नेपाल से प्रतिबंधित नशीली पदार्थ लाकर आपने घर में स्टॉक किया है, जो अन्यत्र भारतीय बाजारों में ले जाने वाला है।

Advertisements
Ad 1

सूचना मिलते ही एसएसबी जवानों के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी किया गया, जिसमें 45 ग्राम ब्राउन शुगर,99 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन,01 लाल रंग की अपाचे बाइक,एवं दो मोबाइल फोन बरामद हुआ। सभी बरामद सामग्री एवं गिरफ्तार रूपेश कुमार के ऊपर कागजी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जा रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

मूल्य वृद्धि अविलंब वापस नहीं लेने पर राज्य व्यापी आंदोलन की भाकपा ने दी चेतावनी

error: