पटना, (न्यूज क्राइम 24) पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर महिला मोर्चा के “शक्ति संपर्क यात्रा” को रवाना किया।
श्री प्रसाद ने कहा कि ये सभी महिला कार्यकर्ता मेरे चुनाव क्षेत्र पटना साहिब के सभी 6 विधानसभा में मातृशक्ति से संपर्क कर विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला-केंद्रित योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति के उत्थान और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के बारे में जानकारी देंगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, पटना महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहें। ज्ञात हो कि श्री प्रसाद को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पटना साहिब से पुनः प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जनसंपर्क के साथ ही अपने चुनाव क्षेत्र पटना साहिब के सभी विधानसभा में मंडल की बैठक कर मंडल के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे है।
श्री प्रसाद आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारियों के निमित्त “कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम” में कार्यकर्ताओं के सुझाव को सुन रहे है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में विगत 10 वर्षों में हुए विकास कार्यो, जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और क्षेत्र में किए गए प्रमुख विकास कार्यों तथा आगामी परियोजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह कर रहे है। श्री प्रसाद ने कहा कि पटना साहिब सहित देश की समस्त जनता मोदी सरकार के ( “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास”) के मंत्र पर विश्वास जताते हुए अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करने का प्रण ले चुकी है।
