बिहार

अनुमंडल अधिकारियों ने एसएसबी के साथ भारत नेपाल बॉर्डर का किया निरीक्षण

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया लोकसभा चुनाव को भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार की देर शाम नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र फुलकाहा, मानिकपुर, पथराहा, घूरना,बबुआन, डूबरबन्ना, बसमतिया, बेला आदि गांवों में अनुमंडलीय पदाधिकारी एवं सीमा पर तैनात एसएसबी व थाना पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह फ्लैग मार्च फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडे एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साह तथा एसएसबी अधिकारियों के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस बल एवं जवानों के साथ सीमा क्षेत्र में चलाया गया। उसी दौरान भारत सीमा से सटे पड़ोसी देश नेपाल के सुनसरी जिला के कई गांवों में उत्पन्न हुए विवाद को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी अधिकारियों ने भारत नेपाल बॉर्डर जायजा लिया।तथा सीमा पर तैनात एसएसबी के अधिकारियों को कई सुझाव भी दिए।इस अभियान में फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार, घूरना थानाध्यक्ष दीपक कुमार, बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार, के अलावे फुलकाहा एसएसबी कैंप प्रभारी सहायक सेना नायक अर्जुन सिंह अदनोर दल बल के साथ मौजूद थे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: