बिहार

एआईएमआईएम से पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से पटना के दुर्गेश नंदन यादव ने ठोका दावा

पटना, (न्यूज क्राइम 24)  हैदराबाद सांसद असददूदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से पटना के दुर्गेश नंदन यादव ने उम्मीदवारी का अपना दावा ठोका हैं. पटना के सिपारा निवासी दुर्गेश नंदन यादव ने किशन गंज में जाकर एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष विधायक अख्तरुल ईमान से मुलाक़ात भी किया है.पॉलिटिकल सूत्रों का कहना हैं की दुर्गेश नंदन यादव पाटलीपुत्र सीट से तीन बार लोक सभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं.

Advertisements
Ad 1

दुर्गेश नंदन यादव पहली बार 2009 में छह हजार चार सौ पैसठ, दूसरी बार 2014 में 16 हजार 645 मतदाताओं का समर्थन मिला. आखिरी बार 2019 में भी चुनाव मैदान में थे लेकिन एन चुनाव कैम्पन के दौरान ही गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे. लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चूका हैं और युवा दुर्गेश नंदन यादव इस बार हैदराबाद सांसद असददूदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत का दांव खेलने के लिये तैयार हैं.

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: