बिहार

मिट्टी का दीवार गिरने से दबकर एक बालक की मौत, परिजन में पसरा मातम

जमुई, मो० अंजुम आलम। जमुई प्रखंड के संगथु गांव में सोमवार की शाम अचानक घर का दीवार गिरने से राजबली महतो के पुत्र रूपेश कुमार दब गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर घनश्याम सुमन ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक बालक के पिता राजबली महतो ने बताया कि उनका पुत्र घर में ही खेल रहा था। अचानक मिट्टी का दीवार उनके पुत्र के ऊपर ही गिर गया। जिससे उनका पुत्र दब गया। फिर उसे निकाल कर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई है। वही पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।बालक की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक बालक तीन भाइयों में छोटा भाई था। उसे एक बहन भी है। पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related posts

सर्व ज्ञान शिक्षा केंद्र में छात्र की साइकिल चोरी करते युवक रंगे हाथ धराया, भीड़ ने घेरा

पटना से अररिया आ रही बस से 88 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!

AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर अररिया के अजित रंजन बने अधिवक्ता, जिले का बढ़ाया मान

error: