बिहार

बसमतिया ओपी  थाना में हुआ परिवर्तित, डीएसपी ने किया उद्घाटन पुलिसकर्मी व क्षेत्र के लोगों में हर्ष

 

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया ओपी को थाना में परिवर्तित कर दिया गया है  जानकारी मिलते ही थाना के पुलिसकर्मी व क्षेत्र के लोगों ने हर्ष प्रकट किया, वहीं फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने बसमतिया थाना पहुंचकर थाना का उद्घाटन किया मालूम हो कि  नरपतगंज मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया ओपी  का प्राथमिकी दर्ज नरपतगंज थाना में कराया जाता था।

Advertisements
Ad 1

सीमा क्षेत्र होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब शनिवार से बसमतिया थाना क्षेत्र के लोग बसमतिया थाना में ही प्राथमिकी दर्ज कर पाएंगे। मौके पर फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष अमर कुमार, पुअनि कैलाश मंडल, पुअनि किशोर पासवान, पुअनि अरविंद कुमार सिंह, शिव शंकर पंडित के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Related posts

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

रूहानी रंग में डूबा ताजनगर : ताजुल औलिया का 37वां सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न

परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी, प्रखंड कॉलोनी विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

error: