बिहार

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को किया जागरूक

अररिया, रंजीत ठाकुर।  जिला पदाधिकारी अररिया इनायत खान के निर्देश पर आज मंगलवार को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को देखते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्वीप (SVEEP) गतिविधियों का आयोजन किया गया है। जिला स्तर पर गठित स्वीप कोषांग द्वारा इसमें विभिन्न सहयोगी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसी क्रम में आज जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन नई दिल्ली एवं विशेष सहयोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के संयुक्त तत्वाधान में नरपतगंज प्रखंड के मानिकपुर पंचायत मानिकपुर गांव एवं नवाबगंज पंचायत के वार्ड-09 पासवान टोला में जनसंवाद एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में आगामी लोकसभा चुनाव के मतदान करने की अपील की गई। साथ-साथ मतदाता द्वारा ली जाने वाली शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा बाल विवाह मुक्त अररिया जिला को बनाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर मानिकपुर एवं नवाबगंज पंचायत के विकास मित्र महानंद राम,लक्ष्मण ऋषिदेव, जागरण कल्याण भारती के अध्यक्षसंजय कुमार,मोहम्मद अर्स आलम,सोनू कुमार, दीपक कुमार,के अलावे दर्जनों महिलाएं,छात्राएं, व पुरूष मौके पर उपस्थित थे।

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित

error: