बिहार

नालंदा जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को बदमाशों ने मारी गोली!

बिहारशरीफ, राकेश। जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के पास की है। घायल पत्रकार दीपक विश्वकर्मा ने बस इतना कहा कि उन्हें गोली लगी है। वही पत्नी ने बताया कि वे दोनों राजगीर से बाइक से आ रहे थे। अचानक नालंदा मोड़ के समीप आवाज हुआ ,इसी बीच देखें कि पति के चेहरे से खून गिरने लगा।

गोली लगने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें टोटो पर बैठकर बिहार शरीफ भेजा गया। निजी क्लीनिक में इलाज के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी सदर नुरुल हक,बिहार थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मौके से खोखा बरामद किया गया है। सदर अस्पताल में पत्रकारों की भीड़ जुटी हुई है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: