बिहार

56वीं वाहिनी स.सी.ब. बथनाहा द्वारा हरीरा गाँव में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाकर किया गया नागरिक कल्याण कार्यक्रम

अररिया, रंजीत ठाकुर।  56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में आज शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरीरा, डुबाटोला में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाकर नागरिक कल्याण कार्यक्रम किया गया। मौके पर उपस्थित समस्त ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वाहिनी के कमांडेन्ट सुरेन्द्र विक्रम ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व की भावना से सदैव आपसभी के सेवा व सुरक्षा में तत्पर हैं। श्री विक्रम द्वारा पूर्व से चलाये जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने हेतु स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक किया गया। भारत-नेपाल सीमा पर शांति, सुव्यवस्था व आपसी समन्वय बनाये रखने हेतु उपस्थित ग्रामीणों से अपील की गई तथा सीमा पर होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना अविलम्ब साझा करने हेतु अनुरोध किया गया।

Advertisements
Ad 1

मानव चिकित्सा शिविर में 56वीं वाहिनी बथनाहा के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मिस लीला द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के चिकित्सा शाखा के मेडिकल स्टाफ द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। मानव चिकित्सा शिविर से आधिकारिक संख्या में सीमावर्ती ग्रामीण लाभान्वित हुए। सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के डी कंपनी प्रभारी निरीक्षक भीष्म देव सिंह, वाहिनी के मेडिकल स्टाफ, अन्य कार्मिक व बहुतायत संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: