बिहार

फुलकाहा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर।  फुलकाहा थाना परिसर में आज शनिवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार के निगरानी में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के कई जमीन विवाद से जुड़े पक्ष उपस्थित हुए। वहीं जनता दरबार में मौजूद मजिस्ट्रेट के रूप में हल्का कर्मचारी नवाबगंज, अंचल नरपतगंज रवि कुमार ने उपस्थित दोनों पक्षों के आवेदन को जांच करते हुए साक्ष्य का मांग किया ।

साक्ष्य के जांचोपरांत सुलह समझौता के तहत कई मामले का निष्पादन किया, तो वहीं कई मामले में आवेदक को साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए कहा है।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: