बिहार

श्री श्री प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर‌ एतिहासिक ग्राम चकबैरिया में कलश शोभा यात्रा

फुलवारी शरीफ, अजीत। संपतचक बैरिया में श्री श्री प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर‌ एतिहासिक ग्राम चकबैरिया में महाशिवरात्रि को लेकर भव्य आयोजन किया गया. 700 की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर भद्र घाट पटना से पवित्र गंगा जल भरकर मंदिर पहुंचे और पवित्र जल चढ़ाया. इसके अलावा शोभायात्रा को देखने उमड़े भक्तों ने पुष्प वर्षा कर सबका अभिनंदन किया.

कलश शोभा यात्रा समापन पश्चात शरबत का वितरण भी किया गया. मंदिर समिति ने बताया की दो दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. 09/03/2024 भंडारा तथा प्रशाद वितरण के बाद दिनांक 10/03/2024 हवन होगा. आयोजन को सफल बनाने में समिति सदस्य नरेन्द्र सिंह उर्फ नेता जी, मान सिंह उर्फ मान्झी सिंह, चंदन सिंह, मुकेश सिंह,राजू सिंह महेशी सिंह प्रमुख रूप से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए.

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा