बिहार

चापाकल मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति, मरम्मत के बाद भी चापाकल से नहीं निकल रहा पानी

अररिया, रंजीत ठाकुर।  जिले के भरगामा प्रखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में काम करने का तरीका कैसा है,यह प्रखंड प्रसासन के कामों से समझा जा सकता है। बता दें,कि भरगामा प्रखंड कार्यालय परिसर के प्रखंड आरटीपीएस कार्यालय के बगल में लगे वर्षों से खराब पड़े चापाकल की खबर प्रमुखता से छपने के बाद प्रखंड प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में चापाकल का मरम्मत भी कर दिया। लेकिन अभी भी मरम्मत किये गए उस चापाकल से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को अभी भी शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बताया जाता है,कि प्रखंड प्रशासन ने बड़े तामझाम के साथ आनन-फानन में उक्त चापाकल का मरम्मत किया है।

लेकिन 7मार्च को इस चापाकल की जो सच्चाई सामने आई है। वह न सिर्फ प्रखंड प्रशासन पर बल्कि जिला प्रशासन के साथ-साथ बिहार सरकार के कामों पर भी सवाल उठा रही है। लोगों ने बताया कि सिर्फ प्रखंड कार्यालय परिसर में हीं नहीं बल्कि विभिन्न चौक चौराहे पर भी लगे सरकारी चापाकल से शुद्ध पेयजल नहीं निकल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्रों के विभिन्न चौक चौराहों पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से लगाए गए आधे से अधिक चापाकल खराब पड़े हुए हैं। इस संबंध में डीडीसी रोजी कुमारी ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर बहुत गंभीर हैं। और वे खराब पड़े चापाकल को मरम्मत कराने के लिए प्रयासरत भी हैं।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा