बिहार

पारस पासवान व्यक्ति नहीं एक संस्था थे : अरुण मांझी

फुलवारी शरीफ़, अजीत। संपतचक प्रखंड अंतर्गत एकतापुरम के माता सुमित्रा देवी कॉमर्शियल फ्लोर (सभागार) में भवन निर्माण कार्य में सैकड़ों नौजवानों को निपुण कर रोजगार प्रदान करवाने वाले इलाके के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, मृदुभाषी, हरदिल अजीज पारस पासवान जी की श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. समारोह मे सर्वप्रथम पारस पासवान के चित्र पर उपस्थित समूह के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ-साथ दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया.
मुख्य अतिथि पुर्व विधायक अरुण मांझी ने कहा की पारस पासवान जी मात्र एक व्यक्ति नहीं एक संस्था थे.

गरीब व अशिक्षित परिवार मे जन्म लेने के बाद भी तमाम चुनौतियों को स्वीकार कर खुद तो मेहनत एवं संघर्ष कर सम्मान हासिल किये ही साथ-साथ इलाके के सैकड़ों नौजवानों को योग्यता अनुसार समाज के बदलते दौर में भवन निर्माण कार्य में निपुण किया और आर्थिक रूप से मजबूत कर सैकड़ों परिवारों को जीवन-शैली बदल दिया.ऐसे समाजसेवी का एकाएक चले जाने से पूरा इलाका मर्माहत है. हम सब उस माता-पिता को सौ-सौ बार प्रणाम करते है जिन्होंने ऐसा कर्मवीर सुपुत्र को जन्म दिया था.

Advertisements
Ad 1

समारोह मे वार्ड पार्षद नीतू कुमारी के पति रॉकी कुमार, बिनेस पासवान, मुकुल कुमार, मुकेश कुमार सिंह, बिनय पासवान, नरेश पासवान, आनंद बिनय, सतीश कुमार सिंह, कौशल पासवान, प्रिंस पासवान, रोशन पासवान, अर्जुन पासवान, बिनय कुमार, राजकुमार पासवान, राजेश पासवान, अभिषेक कुमार सिंह, श्रवण दास, लव कुश, सकुलची मांझी, सुनील पासवान, अजय पासवान, कुणाल पासवान के अलावे बड़ी संख्या मे लोग शामिल थे।

Related posts

आरएलएसवाई कॉलेज रांची में एनसी कैडेट्स का भव्य विदाई समारोह आयोजित

ब्लैकआउट के दौरान 15 मिनट तक थम सी गई फुलवारी शरीफ की रफ्तार, लोगों ने बंद की घरों की लाइटें…

बिहार में अगले 5 साल में एयर कनेक्टिविटी 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: