बिहार

सेंट्रल स्कूल का भैया शिक्षा नगर में 19 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

नालंदा, राकेश। नूरसराय डोईया स्थित शिक्षा नगर में बिहार सेंट्रल स्कूल का 19वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया उद्घाटन के मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं हॉर्टिकल्चर कॉलेज नूरसराय के प्राचार्य डॉक्टर रणधीर कुमार ने संयुक्त रूप से फिता काट कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया बिहार सेंट्रल स्कूल के 19वां वार्षिकोत्सव के मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगत अतिथियों को मंत्र मुक्त कर दिया छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत एवं झांकी के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को धर्म के साथ-साथ शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया इस मौके पर नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणधीर कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है

Advertisements
Ad 1

एकाग्रचित होकर पढ़ाई करें और एक लक्ष्य बनाएं और उसे लक्ष्य को पाने के लिए तन मन से लग जाए वहीं ट्रैफिक डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है यहां जो भी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनका उज्जवल भविष्य का कामना करता हूं उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर आप अच्छे से पढ़ाई करते हैं तो बड़े होकर हम लोगों से भी बड़े अधिकारी बन सकेंगे इसीलिए पढ़ाई पर हमेशा ध्यान दें वही विद्यालय के प्राचार्य श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा विद्यालय निरंतर 19 वर्षों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का कार्य कर रही हमारा एक ही लक्ष्य की हर एक बच्चा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जा सके इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार डॉ आशुतोष कुमार मेयार समाजसेवी पिन्टू कुमार यादव निदेशक रामदेव प्रसाद के अलावे कई गण्यमन लोग उपस्थित थे

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

error: