बिहार

सीमांचल को मिली बड़ी सौगात लोगों ने प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त

अररिया, रंजीत ठाकुर। आजादी के बाद पहली वार जोगबनी भाया फ़ारबिसगंज दरभंगा रेल खण्ड पर ट्रैन परिचालन के साथ साथ सीमावर्ती अररिया जिला को कोसी मिथिला और चंपारण और उत्तर बंगाल जाने के लिए सीधी रेल सेवा प्रदान करने के लिए आम लोगों सहित भाजयुमो नेता विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार जिला महामंत्री प्रतापनाराय मंडल एवं पूर्व नगरअध्यक्ष धीरज पासवान ने हर्ष व्यक्त करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।

Advertisements
Ad 1

जारी प्रेस बयान में भाजयुमो नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि लंबे समय से जिस पल का इस क्षेत्र के वासी बाट जोह रहे थे उस आशा को पीएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिये उदघाट्न करके पूरी की गई है। जिससे इससे क्षेत्र के व्यवसाईंयों किसानों छात्रों सहित आमयात्री को बहुत राहत मिलेगी कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों में पिरोया जाएगा। श्री कुमार ने इस ऐतिहासिक पल को लाने के लिए आवाज बुलंद करने वाले समाजिक कार्यकर्ता युवाओं पत्रकारों और स्वयंसेवी संगठनों के लोगों को भी बधाई दिया है।

Related posts

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

error: