बिहार शरीफ, राकेश। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 73वां जन्म दिवस के मौके पर नालंदा युवा जदयू कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया इस मौके पर पूर्व प्रदेश युवा जदयू सचिव पुष्पराज सिंह ने कहा कि विकास पुरुष बिहार राज्य को प्रगति के रास्ते पर ले जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का आज 73वां जन्मदिवस हम सभी युवा धूमधाम से मना रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जाति धर्म एवं समाज के लोगों को न्याय के साथ विकास किया है हम सभी लोग उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हैं
मुख्यमंत्री का जन्म नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के कल्याण विगहा गांव में 1 मार्च 1951 उनका जन्म हुआ, सीएम नीतीश कुमार आज 73 वर्ष के हो गए हैं. मुख्यमंत्री कभी भी अपने जन्मदिन पर किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होते हैं, इसलिए इस बार भी कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हो रहा है, 73 साल की उम्र में नीतीश कुमार ने 9 वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेकर रिकॉर्ड बनाया है.लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें अपने-अपने तरीके से बधाई दे रहे हैं.इस मौके पर रिशु कुमार दीपक कुमार विकाश कुमार रवि कुमार मोनू शर्मा जॉनी कुमार रंजीत मनुरंजन सनी सुधांशू दीप,दर्जनों लोग शामिल थे
