बिहार

जगह-जगह पर जेसीबी के सहारे काफिले पर किया गया फूलों की बारिश

जमुई, मो.अंजुम आलम। जमुई में लंबे इंतजार के बाद जन विश्वास यात्रा के तहत प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का काफिला सड़क मार्ग से मंगलवार की देर रात जमुई पहुंचा। इस दौरान लक्ष्मीपुर, पाड़ो चौक, बखारी,जिला मुख्यालय सहित कई जगहों पर आरजेडी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। तेजस्वी के स्वागत के लिए जगह- जगह पर जेसीबी से फूलों की बारिश की गई। तेजस्वी के काफिले को देख लोग झूम उठे । खासकर सेल्फी लेने के लिए युवा बेताब दिखे।

Advertisements
Ad 1

तेजस्वी यादव का काफिला जमुई जिले की सीमा क्षेत्र में रात 11:00 बजे के करीब प्रवेश किया और देर रात 12 बजे कचहरी चौक होते हुए लखीसराय के लिए रवाना हो गई। हालांकि रात ज्यादा होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से आए अधिकांश कार्यकर्ता व समर्थक शाम होते ही अपने घर चले गए थे, लेकिन बड़ी संख्या में स्वागत के लिए कार्यकर्ता डटे रहे। वहीं रात की वजह से तेजस्वी कार्यकर्ताओं को संबोधित नहीं कर पाए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे। विभिन्न चौक चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात रहे। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच काफिला जमुई से रवाना हुई।

Related posts

जमुई सांसद अरुण कुमार भारती ने की बिजली आपूर्ति की समीक्षा, भीषण गर्मी में 24 घंटे निर्बाध बिजली के निर्देश

समावेशी शिक्षा पर एकदिवसीय संगोष्ठी, नई शिक्षा नीति 2020 पर हुआ मंथन

थाइलैंड के बौद्ध गुरु उपसंघराजा का महावीर कैंसर संस्थान आगमन, मरीजों को दी सहायता व आशीर्वचन

error: