बिहार

पटना में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का उत्पाद विभाग ने किया उद्भेदन

फुलवारी शरीफ़, अजीत। राजधानी पटना में संपतचक बैरिया बस स्टैंड के सामने एक गोदाम में टोमेटो सॉस और होम्योपैथिक दवा बनाने के नाम पर नकली शराब निर्माण फैक्ट्री चल रही थी.पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर उत्पाद विभाग की पुलिस ने दो दिनों की रेकी करने के बाद गोदाम में छापेमारी कर सात शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यहा से नकली शराब बनाने की दो मशीनों के साथ भारी मात्रा में अन्य सामग्री भी बरामद किया है. इस नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ सहायक आयुक्त उत्पाद विभाग प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में किया गया है. पटना में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री के बड़े धंधे का भंडाफोड़ होने के बाद इस में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. 7 लोग गिरफ्तार हुए हैं उनसे पुलिस टीम पूछताछ कर रही है कि इनका मालिक कौन है, इसमें कौन-कौन लोग हैं ,इसमें किन-किन लोगों का पैसा लगा हुआ है और यह कितने दिन से चल रहा था।

सहायक आयुक्त उत्पाद विभाग प्रेम प्रकाश ने बताया की संपतचक पटना बैरिया बस स्टैंड के पास मेट्रो पिलर नंबर -169 के पश्चिम एक गोदाम में छापेमारी के दौरान नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई.यह करबाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पिछले 2 दिनों से रेकी की जा रही थी. उन्होंने बताया की होम्योपैथिक दवा और टोमेटो सॉस बनाने के नाम पर नकली शराब बनाने का कारोबार चल रहा था. इस गोदाम में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां से शराब निर्माण में प्रयोग की जान वाली भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है जिसमें लगभग 250 बोरा में विभिन्न ब्रांड के खाली बोतल जब्त किया गया.खाली बोतलों की संख्या लगभग 20,000 के आस पास है, भारी मात्रा में मैकडॉवेल’एस no.1 रॉयल स्टैग इंपिरियल ब्लू स्टर्लिंग रिजर्व रॉयल ग्रीन रैपर ढक्कन मिला है.

इसके अलावा एक ड्रम में करीब 200 लीटर स्प्रिट मिला. पूछताछ में पता चला कि होमयोपैथिक दवा के उपयोग के नाम कर स्प्रिट मंगवाया जा रहा था. नकली शराब मेकडोएल, इंपीरियल ब्लू,रॉयल स्पेशल, नंबर वन और 8 PM के कंपनी के नाम से बनाया जाता था,फेक्ट्री के मालिक फरार हो गया है उसके लिए भी छापामारी किया जा रहा है,उत्पाद विभाग के अधिकारी सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि एक ट्रक शीशे के बोतल यहां मिला है कई ड्राम स्प्रिट भी मीले है, रैपर विभिन्न कंपनी के ,रंग का बोतल और बोतल पैक करने वाला मशीन को भी जप्त किया गया है,हेमोपेथीक दवा बनाने के नाम पर स्प्रीट लाया गया था,करोड़ो का नकली शराब इन स्प्रीट से बनते थे.

Advertisements
Ad 1

होम्योपैथिक दवाओ में एबीस निगरा, फेरीयम फास्फोरिकम, ग्रैफाइटिस 30, सिलिका बोल , डल कमरा होमियोपैथी दवा व्हीजल होमियों फार्मा के रैपर लगे कई कार्टून के नाम पर स्प्रिट उत्तराखण्ड, देहरादून से मंगवाया जा रहा था.गिरफ्तारी के समय शराब बनाने का काम किया जा रहा था. इस छापेमारी टीम में सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश के नेतृत्व और निर्देश पर अजीत कुमार (इन्सपेक्टर), सोनम कुमारी (सब इंस्पेक्टर), गोपी कुमार (इन्सपेक्टर) जितेन्द्र कुमार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शामिल रही।

गिरफ्तार लोगों में मोहम्मद आमिर राजा खगोल सरारी, आकाश कुमार गुप्ता, सालिमपुर अहरा गांधी मैदान, नीतीश कुमार सबलपुर नदी थाना पटना, शिवा कुमार महनार वैशाली ,अनिल कुमार मठ लक्ष्मणपुर कोयरी टोला ,आलम गंज, मोहम्मद तनवीर ,कचहरी मोहल्ला फुलवारी शरीफ नगर परिषद वार्ड नंबर 14 एवं गायघाट आलमगंज का रहने वाला नवीन कुमार शामिल है. गोदाम मालिक और इस पूरे नकली शराब फैक्ट्री बनाने वाले संचालक और इसके गिरोह के सरगना के बारे में पूछताछ के बाद आगे के कार्रवाई में पुलिस टीम जुट गई है।

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!

error: