बिहार

एसडीभी पब्लिक स्कूल पटना में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फुड फेस्टिवल का आयोजन

फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना के एस डी भी पब्लिक स्कूल फतेहपुर गौरीचक में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया. इसमें स्टूडेंट्स ने अपने हुनर का बखूबी इस्तेमाल करते हुए एक से एक प्रदर्शनी स्टॉल में लगाया, जिसे देख अतिथियों ने उनकी हौसला अफजाई की. साथ ही प्रतिभागियों के हुनर को देख दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा लेने और सीखने की सलाह दी गई. कार्यक्रम का उद्घाटन उपनिदेशक अनिल कुमार, सह निदेशक बलवंत कमार एवं प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने किया.इस वार्षिक आयोजन में स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया था।

इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया. इस वार्षिक आयोजन में स्कूल के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किया. इसमें सड़क सुरक्षा,सौर मंडल,पर्यावरण सुरक्षा,स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया.हैंड एंड क्राफ्ट का अलग से प्रदर्शनी आयोजित हुई।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उपनिदेशक अनिल कुमार ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना की.सह निदेशक बलवंत कमार ने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी. कहा विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं. विद्यालय प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा आज इनोवेशन का जमाना है. नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं. विज्ञान के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: