बिहार

शिवरात्रि एवं शब ए बारात को लेकर शांति समिति कि बैठक

पटनासिटी, रॉबीन राज। शिवरात्रि एवं शब ए बारात पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को चौक थाना परिसर में शांति समिति कि बैठक आयोजित कि गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नव पदस्थापित वरीय पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर मिश्रा उपस्थित थे। बैठक का संचालन शांति समिति के सदस्य रामजी योगेश ने किया।

शब ए बारात को लेकर कब्रिस्तान और मस्जिद के पास विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस गश्ती एवं निगरानी रहेगी। वहीं महाशिवरात्रि पर निकलने वाले शोभायात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहेगी। चौक थाना अंतर्गत पड़ने वाले विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ और भीड़-भाड़ को लेकर पुलिस की तैनाती और अन्य पहलुओं पर सदस्यों ने विचार व्यक्त किया हैं। शांति समिति के सदस्यों ने साफ सफाई के ऊपर भी अपनी-अपनी बातों को रखा हैं जिसपर पूरा सहयोग रहेगा।

बैठक में मुख्य तौर पर शांति समिति के सदस्य अंजू सिंह, गोविंद कनोडिया, प्रफुल पांडे, डॉ विनोद अवस्थी, विनय कुमार उर्फ बिट्टू, ओम प्रकाश पासवान, मोहम्मद चुन्नीलाल, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद फैयाज, मानस कपूर, राणा साधना, शरद कपूर, जगन्नाथ शर्मा, प्रभात जायसवाल, शम्मी कपूर, शिव चंद्रवंशी, संतोष जायसवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

80वें स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा में प्रभारी मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने फहराया तिरंगा, परेड का किया निरीक्षण

80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी के बड़े ऐलान, 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को रोजगार का लक्ष्य

गांधी मैदान में भव्य आयोजन; सुरक्षा, यातायात एवं दर्शक सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

error: