क्राइमबिहार

नवजात शिशु को चोरी कर बेचने वाले गिरोह के 10 तस्कर गिरफ्तार, दो नवजात शिशु बरामद

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना के खगोल इलाके में पुलिस ने छापामारी कर नवजात शिशु बेचने वाले के गिरोह का पर्दाफाश किया है .पुलिस टीम ने इस गिरोह के 10 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए दो नवजात शिशुओं को भी बरामद कर लिया.

दरअसल,पटना पुलिस ने एक बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। खगौल थाना के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला बच्चा चोर समेत उसके साथी और नवजात शिशु को बरामद किया है.वहीं, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला बच्चा चोर समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर गिरोह की कमर तोड़ दी।

पटना सिटी एसपी पश्चिम अभिनव दिमान ने प्रेस कांफ्रेंस कर बच्चे चोर का खुलासा करते हुए कहा कि दो नवजात शिशु बच्चे को बरामद और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें चार महिला और 10 पुरुष है। दो प्राइवेट नर्सिंग होम मे छापामारी कर एक नवजात शिशु बच्चे को बरामद किया गया। बता दें कि बच्चा चोरी होने के कई मामले पटना पुलिस को मिल रहे थे, जिसके बाद पटना पुलिस ने कार्रवाई की है। बहरहाल पकड़े गए आरोपियों से बच्चे की बरामद कर और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

आजकल प्राइवेट एवं छोटे-मोटे अस्पतालों में नवजात बच्चों को चुराकर दूसरे के हाथों में बेचे जाने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। इधर गुरुवार को बचपन बचाओ आंदोलन टीम – अरिजीत अधिकारी, संतोष केआर दुबे, जितेंद्र कुमार, जय मिश्रा, रवि मिश्रा, अनुपम कुमारी को गुप्त सूचना मिली कि नवजात बच्चे को अस्पताल से चुराकर बेचने वाले एक गिरोह एक बच्चे को चुराकर खगौल के रास्ते ले जा रहा है। बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने तस्करों का पीछा करते हुए इसकी सूचना तत्काल एसएसपी पटना, दानापुर अपर पुलिस अधीक्षक दीक्षा, को दिया।

जहां आईपीएस दीक्षा के निर्देश में खगौल थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने अपार थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार साई सुभाष कुमार एकता कुमारी दुर्गा जी सिंह एवं asi द्वारका जी दुबे को लेकर एक टीम गठित करते हुए खगौल नेवरा रोड स्थित ससरऊआ पुल के पास से स्विफ्ट डिजार कार में ले जा रहे 7 दिन के एक नवजाजत बच्चे के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर जानीपुर के संजू देवी अकबरपुर के उषा देवी एवम संगीता एवं नौबतपुर के रहने वाले अमित एवं आकाश है। पुलिस ने जब पांचो तस्करों से पूछताछ की तो उन लोगों ने बताया कि वह अगमकुआं स्थित मणिपाल इमरजेंसी हॉस्पिटल के डॉक्टर परमानंद के साथ मिलकर बच्चों की चोरी किया करता है।

डॉक्टर परमानंद वैशाली जिला का रहने वाला है। पुलिस ने तत्काल अगमकुआं स्थित मणिपाल इमरजेंसी हॉस्पिटल में छापामारी करते हुए डॉक्टर परमानंद के साथ दीदारगंज की रहने वाली अर्चना एवं वैशाली के रहने वाला राहुल को एक 6 दिन के एक नवजात बच्चे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब सारे तस्करों से पूछताछ की तो तस्करों ने बतलाया कि बख्तियारपुर स्थित एवं अस्पताल में रहने वाले सतीश कुमार एवं सोनू कुमार से मिलकर वहां से भी बच्चों को चुराकर बेचा करता है। फिलहाल पुलिस सारे तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार

error: