बिहार

सुरसर नदी में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध खनन, खनन माफिया को प्रशासन का भय नहीं

अररिया, रंजीत ठाकुर।  नरपतगंज अंचल अंतर्गत फुलकाहा थाना क्षेत्र के सुरसर स्थित सुरसर नदी में दिन के उजाले में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध बालू खनन। खनन माफिया बेखौफ होकर नदी से खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से ले जाते हैं बालू और मिट्टी। यह मामला किसी और दिन का नहीं आज गुरुवार का है,जिसका वीडियो वायरल है। जबकि यह सिलसिला इस नदी में सभी दिन जारी रहता है

Advertisements
Ad 1

जिस पर कई बार पुलिस प्रशासन एवं खनन विभाग के द्वारा कार्रवाई भी की गई है। कई ट्रैक्टर सहित चालकों पर मामला भी फुलकाहा थाना में दर्ज हुआ है। परंतु खनन माफिया का इतने ऊंचे पहुंच है कि अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहें हैं। जबकि फुलकाहा थाना पुलिस के द्वारा दो दिन पूर्व बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ मामला दर्जकर कार्रवाई की गई है, फिर भी अवैध खनन पर अंकुश नही लग रहा है। फुलकाहा थाना अध्यक्ष ने कहा अवैध खनन करने वाले खनन माफिया को पकड़ कर उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

आरएलएसवाई कॉलेज रांची में एनसी कैडेट्स का भव्य विदाई समारोह आयोजित

ब्लैकआउट के दौरान 15 मिनट तक थम सी गई फुलवारी शरीफ की रफ्तार, लोगों ने बंद की घरों की लाइटें…

बिहार में अगले 5 साल में एयर कनेक्टिविटी 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: