बिहार

‘हेलियस फाईनान्स एवं इन्वेस्टमेंट’ का कार्यालय का शुभारंभ


पटना, (न्यूज क्राइम 24) निवेशकों के दावा
निपटान के लिए बुधवार को कामेश्वर सिंह कॉम्प्लेक्स में ‘हेलियस फाईनान्स एवं इन्वेस्टमेंट’ का कार्यालय का शुभारंभ किया गया। यहां उच्च न्यायालय द्वारा कम्पनी पेटिशन 17/1999 में 07 अप्रैल, 2023 को पारित आदेश के आलोक में निवेशकों के दावों का निपटान किया जायेगा। कार्यालय का उद्घाटन नामांकित न्यायाधीश शिवाजी पांडेय ने किया।

Advertisements
Ad 1

मौके पर उन्होंने बताया कि कोई भी निवेशक, ई- मेल, व्यक्तिगत अथवा डाक के माध्यम से वांछित कागजातों के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर सकता है। दावा आमंत्रण से संबंधित सूचना तथा दावे का प्रारूप प्रचलित अखबारों में जल्द ही प्रकाशित किया जायेगा। दावों का निपटान पुरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ किया जायेगा। दावे से संबंधित जानकारी दिये गये टेलीफोन नंबर एवं कार्यालय में आकर प्राप्त किया जा सकता है।

Related posts

आदर्श विद्यालय के नाम पर पूर्व स्थापित विधालय के नाम में छेड़छाड़ कर विधालय के संस्थापकों की भावनाओं को आहत करने का आरोप

फुलकाहा के कुनकुन देवी उच्च विद्यालय को मिली मॉडल स्कूल की पहचान, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

205 किलो गांजा जब्त, भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई

error: