बिहारराजनितिक

20 फरवरी से तेजस्वी का ‘जन विश्वास यात्रा’

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकलेंगे। 20 फरवरी से 29 फरवरी तक के यात्रा के दौरान राज्य के 32 जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

Advertisements
Ad 1

उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि पिछले दिनों नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में हुई जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक में ‘ जन विश्वास यात्रा ‘ निकालने का निर्णय लिया गया था। इस यात्रा में उनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ हीं महागठबंधन के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इस हेतु प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह द्वारा महागठबंधन के सभी घटक दलों को आमंत्रित किया गया है।

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित

error: