बिहार

बच्चों के बीच मिष्ठान व पाठ्य सामग्री वितरित

पटना सिटी, (न्यूज क्राइम 24) पटना साहिब के विधायक सह पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव जी के बिहार विधानसभा अध्यक्ष बनने पर शौर्य भारत वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से वार्ड 67 के आँगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच थरमस, मिठाई, चॉकलेट, कॉपी और कलम का वितरण किया गया. वहीं अतिथियों ने मान. श्री नंद किशोरी यादव जी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की और उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा की.

मंच संचालन अमित खत्री व धन्यवाद ज्ञापन शम्मी रोहतगी ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के संरक्षक रामजी योगेश ने किया. इस मौके पर भाजपा नेत्री सह पूर्व मेयर प्रत्याशी अंजू सिंह, शिक्षाविद सह रोटरी पटना सिटी सम्राट के सचिव अभिषेक पैट्रिक, विनय कुमार बिट्टू, अरविन्द कुमार पासवान, आँगनबाड़ी सेविका सुनैना देवी, आँगनबाड़ी सहायिका रेणु देवी, स्मृति कुमारी, आयुषी प्रशांत सहित कई लोग मौजूद थे.

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: