बिहार

15 दिनों से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे में बरामद

पटना, अजित। फुलवारी शरीफ में 15 दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई .लाल में की दरगाह मजार के पास पानी भरे झाड़ियां के बीच गड्ढे में युवक का शव बरामद हुआ. काफी मशक्कत से पुलिस ने शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हालांकि इससे पहले वहां पहुंची उसकी मां ने स्वेटर जींस कपड़ा और फुला हुआ चेहरा देखकर अपने बेटे मो अशरफ के रूप में पहचान की. बेटे की लाश देख मां दहाड़ मार विलाप करने लगी.वहीं लोगों की भीड़ किसी तरह रोते बिलखते परिवार वालों को सांत्वना देते कर घर लेकर चले गए. बता दें की गुरुवार दोपहर लाल मियां की दरगाह इलाके में मजार के समीप पानी भरे गड्ढे में झाड़ियां के बीच से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

बताया जाता है कि ईसापुर के नूरी मस्जिद गली में मोहम्मद अशरफ के घर में किराए में रहने वाले मोहम्मद शाहजहां का इक्कीस वर्ष का बेटा मोहम्मद अशरफ 30 जनवरी से अपने घर नहीं आया था. पुलिस को परिवार वालों ने बताया है कि शाहजहां पटना स्टेशन के पास फुटपाथ पर कपड़ा बेचने का काम करते हैं .वही उनका बेटा दुकान और आसपास के फुटपाथ के इलाकों में झाड़ू लगाने का काम करता था. गायब होने के बाद परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे .हालांकि कई दिनों के बाद जब उसका कोई अता पता नहीं लगा तब 12 फरवरी को उसके लापता होने का सनहा स्थानीय थाना में दर्ज कराया गया . इसके बाद पुलिस छानबीन कर रही थी. इसी बीच गुरुवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि लाल मियां की दरगाह इलाके में मजार के पास से पानी बड़े गड्ढे से बदबू आ रही है.लोगों को आशंका हुआ था की यहां गड्ढे में लाश हो सकता है .मौके पर पहुंची पुलिस ने झाड़ियां और पानी से भरे गड्ढे में तलाश की जहां एक युवक का शव बरामद हुआ जिसकी पहचान अशरफ के रूप में की गई।

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि मृतक अशरफ की मां ने बताया कि उसका बेटा 30 जनवरी से अपने घर नहीं लौटा था .उसकी अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे.परिजन द्वारा 12 फरवरी को थाना पर सूचना एवं लिखित आवेदन दिया गया था. मृतक के शरीर में कोई जख्म निशान नहीं पाया गया है मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा. मृतक अशरफ स्मैक एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन का आदी था और पहले भी जेल जा चुका था।

Related posts

रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री

श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा निकला

रामनवमी पर संपतचक में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

error: