क्राइमबिहार

घर में भीषण चोरी, पुलिस जांच मे जुटी

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी कि घटना को अंजाम दिया हैं। ताज़ा मामला चौक थाना क्षेत्र के  जीतू लाल लेन इलाके का हैं। जहां एक बंद घर में बीती रात चोरों के गिरोह ने भीषण चोरी कर फरार हो गए। घटना प्रमोद मिश्रा के घर में हुई है, जो महावीर मंदिर में नैवेद्ययम का दुकान चलाते हैं। इनके भतीजे ने बताया कि घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे।

गुरुवार की सुबह जब वह वापस लौटे तो देखा की मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा हुआ है। जब घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि गोदरेज में रखे गए लगभग डेढ़ लाख नगद रुपए, सोने चांदी के जेवरात, कीमती बर्तन, टीवी सहित बेस कीमती कपड़े गायब है। जब उन्होंने बाहर मे लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया तो चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद थी। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत चौक थाने में दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: