बिहार

उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया 16 सूत्रीय ज्ञापन

पटना, (न्यूज क्राइम 24) भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी के नेतृत्व में क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण ने बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने कहा की आज आज क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मुलाकात कर हम लोगों ने आग्रह किया की बिहार में जल्द से जल्द खेल आयोग का गठन हो जिससे बिहार के खिलाड़ियों को मूल भूत सुविधाएं प्राप्त हो सके और उनके हित में खेल आयोग कार्य कर सके।

Advertisements
Ad 1

श्री राजू ने कहा की श्री सम्राट चौधरी जी के कार्यकाल में निश्चित रूप से बिहार में खेल एवं खिलाड़ियों का कायाकल्प होगा और सभी खेलों का चौमुखी विकाश होगा। साथ ही साथ श्री राजू ने कहा की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ पूर्व में भी बिहार में खेल आयोग के गठन एवं खिलाड़ियों के प्रति सरकार के उदासीनता को ले कर आवाज उठाती रही है। श्री राजू ने जानकारी दिया की आदरणीय खेल मंत्री ने ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए आश्वाशन दिया है की जल्द से जल्द इन सभी विषयों पर खेल विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राज शेखर, मुकेश पासवान, राजीव रंजन यादव, प्रदेश प्रवक्ता आनंद सिन्हा,विकास सिंह एवं पटना महानगर के संयोजक अजय मुन्ना जी मौजूद थे.

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित

error: