बिहार

विश्व कैंसर जागरूकता सप्ताह सह निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज

अररिया, रंजीत ठाकुर। फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर में विश्व कैंसर जागरूकता सप्ताह एवं निशुल्क स्वास्थ्य जाॅच शिविर का आयोजन बी भी एच ए पटना, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जिला स्वास्थ्य समिति अररिया, एस एम एफ जी फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान मे किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के जनमानस को कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान किया गया तथा 74 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच कर दवाई दिया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन हरिपुर के मुखिया परमानंद ऋषि ने किया।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ को लेकर आयोजित इस तरह के कार्यक्रम से जागरूकता बढ़ेगी, कैंसर पीड़ित को लेकर लोगों के मन में जो दुर्भावना रहती है वह दूर होगा।कैंसर विश्वभर में मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है।

Advertisements
Ad 1

जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि जीवनशैली की कुछ गड़बड़ आदतें जैसे धूम्रपान-शराब का सेवन, सूरज के अत्यधिक संपर्क में रहना, मोटापा और असुरक्षित यौन संबंध कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाले हो सकते हैं। मुख्यरूप से कैंसर के कारण थकान, अस्पष्टीकृत वजन कम होने की समस्या, त्वचा में परिवर्तन जैसे त्वचा का पीला या काला पड़ना, निगलने में कठिनाई, अस्पष्टीकृत रक्तस्राव की समस्या कैंसर का संकेत हो सकती है। अगर आपके शरीर में कहीं भी असामान्य तरीके से गांठ महसूस हो रही है तो इसकी समय रहते जांच जरूर कराएं।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ जी के सिंह, डा मुख्तार आलम , नरेश कुमार, सरोज कुमार यादव, दीपक कुमार पासवान, सचिन कुमार यादव, आशीष कुमार झा, रोशन कुमार,ए एन एम मीरा कुमारी, बबिता कुमारी,बेबी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: