बिहार

एनएमसीएच में पारा मेडिकल छात्र संघ के लिए हुआ मतदान

पटनासिटी, (न्यूज क्राइम 24) सोमवार को नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में पारा मेडिकल छात्र संघ गठित करने के लिए मतदान हुआ। करीब पांच सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मतदान के दौरान गहमा-गहमी बनी रही। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह और कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन के नेतृत्व में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार रजनीश झा और विशाल कुमार ने पर्चा दाखिल किया। वहीं उपाध्यक्ष के लिए अंकुल कुमार उम्मीदवार हैं।

इसमें पीएमएसयू के अध्यक्ष मनोहर कुमार, गया मेडिकल कालेज से प्रदीप हते कुमार, शुभम कुमार, आकाश कुमार, गौरव कुमार, अमन कुमार, सूरज ही कुमार, सोनाली भास्कर समेत अन्य सक्रिय रहे। चुनाव के परिणाम की घोषणा अगले सप्ताह होगी।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: