अररिया, रंजीत ठाकुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए है।मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की यह यात्रा सोमवार को पश्चिम बंगाल से बिहार के किशनगंज में फरीनगोला चौक में प्रवेश की।किशनगंज के बाद शाम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अररिया के चरघरिया बॉर्डर से अररिया जिला में प्रवेश किया।जहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।चरघरिया बॉर्डर से जहानपुर,जहानपुर रानी चौक,हरवा चौक होते हुए जोकीहाट के किसान कॉलेज चौक पहुंची।इस बीच राहुल गांधी लगातार हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए।
जोकीहाट किसान कॉलेज चौक से होते हुए यह कारवां काकन चौक, तारण चौक, बैरगाछी चौक,कुर्साकांटा मोड़ होते हुए अररिया जीरो माइल चौक पहुंची।सफेद टी शर्ट पहने राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग जमा थे और उनके नाम के साथ नारेबाजी कर रहे थे। जीरो माइल चौक से चांदनी चौक होते हुए राहुल गांधी का काफिला अररिया के प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी काली मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना की और मां काली के साधक मंदिर के पुजारी नानू बाबा से आशीर्वाद लिया।इस दौरान बिहार कांग्रेस के सभी शीर्षस्थ नेता मौजूद थे।प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित प्रदेश के कई कांग्रेसी नेता मौके पर मौजूद थे।
